महोबा। संस्कृति विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश पर्व – हमारी संस्कृति : हमारी पहचान के अंतर्गत संस्कृति उत्सव-2025-26 के अन्तर्गत सेवायोजन सभागार में कलाकारों की जनपदस्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें तहसील कुलपहाड़, चरखारी एवं महोबा के कलाकारों द्वारा प्रतिभाग किया गया,एकल गायन, समूह गायन,एकल लोकगायन, नृत्य आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन तहसीलों से विजयी प्रतियोगियों में तहसील कुलपहाड़ से लोकगायन एकल में प्रथम स्थान चंदन राजपूत, खुशबू द्वितीय स्थान,गायत्री तृतीय स्थान पर रहे। तहसील चरखारी से लोकगायन एकल में प्रथम स्थान सपना, द्वितीय स्थान आकांक्षा, तृतीय स्थान अंजू ने प्राप्त किया, तहसील महोबा में सुगम संगीत एकल में यशस्वी प्रथम, मानव विश्वकर्मा द्वितीय, श्रेयश उपाध्याय तृतीय स्थान पर रहे। तहसील महोबा में सुगम संगीत समूह में प्रथम स्थान बाबला ब्लांइंड स्टार ग्रुप, द्वितीय स्थान गोल्डी एंड ग्रुप द्वितीय, तृतीय स्थान यशी एंड ग्रुप ने प्राप्त किया। जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं में लोकगायन एकल में प्रथम गायत्री विश्वकर्मा, द्वितीय चंदन राजपूत, तृतीय स्थान खुशबू राजपूत ने प्राप्त किया। विजेताओं का सम्मान मुख्य अतिथि एम एल सी जितेंद्र सिंह सेंगर एवं अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ समाज सेवी डा कमलेश सक्सेना ने मेडल, ट्राफी, प्रमाणपत्र प्रदान कर किया। इस अवसर पर एम एल सी जितेंद्र सिंह सेंगर ने कहा महोबा में कला एवं संस्कृति की अपार संभावनाएं हैं, यहाँ गुरुजनों ने इन कलाकारों को तराशकर ऊंचाई पर पहुँचाया है, संस्कृति उत्सव जैसे कार्यक्रम से कलाकारों का उत्साह वर्धन होता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ कमलेश सक्सेना ने कहा कि बुंदेलखंड की लोक संस्कृति का झलक संस्कृति उत्सव में देखने को मिली है, ऐसे आयोजन से नवीन पीढ़ी को अवसर मिलता है। संचालन जग प्रसाद तिवारी ने किया आभार पर्यटन सूचना अधिकारी डॉ चित्रगुप्त ने किया। जनपद स्तर चयनित प्रतिभागियों को दिनांक 17-19 जनवरी को मण्डल पर आयोजित मण्डलीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा । प्रतियोगिता में निर्णायक मण्डल में जयनारायण सोनी, सिद्ध गोपाल सैंन, रामशरण, मेघा शक्ति, अमर सिंह रहे। इस दौरान शिवकुमार गोस्वामी, धनेन्द्र दीक्षित, रिपुंजय सिंह, अंशिमा श्रीवास्तव,प्रदुम्न नायक आदि मौजूद रहे।
