युवा दिवस के रूप में मनाई गई स्वामी विवेकानंद जयंती

    0

    जय बुंदेलखंड महाविद्यालय में किया गया कार्यक्रम का आयोजन

    रिपोर्ट-इखलाक अहमद

     कुलपहाड़/महोबा। नगर में स्वामी विवेकानंद जयंती युवा दिवस के रूप में मनायी गयी । इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया।
    नगर के जय बुन्देलखण्ड महा विद्यालय में स्वामी विवेकानंद जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाई गई। सर्वप्रथम विधालय के निदेशक छोटे लाल द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित काफी संख्या में राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते उन्होंने विवेकानंद के बारे में बताया कि वह बहुत योग्य महापुरुष रहे, वह दयालु थे, वह कहते थे, दुनिया पूर्व में मजाक उड़ाती है, फिर मानने को मजबूर हो जाती है। उनका कहना था कि बिना सीखने के बाद जीत नहीं मिलती है।एन एस एस के कार्यक्रम अधिकारी विपिन मिश्रा ने छात्र छात्राओं से विवेकानंद के रास्ते पर चलने का आवाहन किया, और साथ ही एड्स नियंत्रण के बारे में भी जानकारी दी गई। सचिन बाबू ने बताया कि स्वामी विवेकानंद ने हमेशा कहा कि जब तक आपको लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए तब तक नहीं रूकना चहिए। इसी तरह एन एस एस के छात्र छात्राओं द्वारा श्री किशोर गोस्वामी महाविद्यालय में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर इखलाक अहमद, संगीता, नीरज, राजेन्द्र कुमार, दशरथ राजपूत, पुष्पा देवी आदि छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

    Exit mobile version