Home POLITICAL NEWS वीबी जीराम जी से युवाओं को समय से मिलेगा रोजगार- राज्यमंत्री

वीबी जीराम जी से युवाओं को समय से मिलेगा रोजगार- राज्यमंत्री

0

काम मांगने पर 15 दिन के अंदर युवाओं को मिलेगा रोजगार,काम मिलने में देरी पर भत्ता का प्रावधान

रिपोर्ट-इमामी खां

महोबा। सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न कार्यक्रम संचालित कर रही है। गांव स्तर पर रोजगार के अवसर के लिए केंद्र सरकार के द्वारा मनरेगा के स्थान पर भारत जी राम जी के जरिए युवाओं को रोजगार के अवसरों में वृद्धि करने का काम किया है। यह बात राज्य मंत्री  राकेश कुमार राठौर उर्फ गुरु ने कही है।
 नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं  गरीबी उन्नमूलन विभाग के राज्य मंत्री राकेश कुमार राठौर ने रविवार को मुख्यालय के बिरमा भवन में प्रेस से रूबरू हुए।कहा कि विकसित भारत जी राम जी में काम मांगने पर 15 दिन केअंदर काम मुहैया कराने का प्रावधान रखा गया है। अगर निर्धारित तिथि में कोई काम न मिला तो बेरोजगारी भत्ता मिलेगा। मनरेगा में देरी से भुगतान होता था जो अब गुजरे जमाने की बात हो गई है।मनरेगा में एक परिवार को 100 दिन का काम दिया जाता था। जब 125 दिन का काम कार्ड धारक को मिलेगा। वीबी जीराम को जल सुरक्षा और संरक्षण, ग्रामीण अवसंरचना से जुड़े कार्य, अजीविका संवर्धन के कार्य सहित जलवायु परिवर्तन व प्रतिकूल मौसम से निपटने वाले कार्य की श्रेणियों में बांटा गया है। कृषि के कार्यो के समय कार्य बंद रहेगा जिससे श्रमिक किसानों का खेती का काम करा सकें। पहले मनरेगा के चलते किसानों को खेती के लिए काम के लिए मजदूर नहीं मिलते थे। अधिकारियों की निगरानी में श्रमिकों को कार्य आवंटन सहित समय से भुगतान कराने का काम किया जाएगा। इस मौके पर सदर विधायक पंडित राकेश गोस्वामी, एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर , भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन लाल कुशवाहा, पुष्पेंद्र गुप्ता  आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version