महोबकंठ/महोबा। प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर जिला कांग्रेस कमेटी महोबा द्वारा मनरेगा बचाओ संघर्ष अभियान ग्राम महोबकंठ से प्रारंभ किया गया। दोपहर 12:00 बजे से लेकर 3:00 बजे तक उपवास किया गया उसके उपरांत मनरेगा के विषय में पार्टी के पदाधिकारियों और आम जनमानस को जानकारियां दी गई। जिलाध्यक्ष संतोष धुरिया ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार ने लोकप्रिय मनरेगा गारंटी अधिनियम से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटाकर वीबी जी रामजी यानी कि विकसित भारत गारंटी फोर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) कर दिया है। सरकार द्वारा महात्मा गांधी जी के योगदान को भुलाने का प्रयास किया जा रहा है,
सरकार इसमें लगभग 100% का भुगतान करती थी अब केंद्र सरकार मात्र 60% का भुगतान करेगी और शेष 40% प्रदेश सरकार देगी। यह योजना ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले उन करोड़ों गरीब मजदूरों पर हमला है और उनके संवैधानिक अधिकारों पर हमला है,
जो समाज की पंक्ति में सबसे पीछे खड़े हैं रोज खाने कमाने वाले लोग हैं उनकी भुगतान में कटौती करना यह सरकार की गरीबों के प्रति मानसिकता को उजागर करता है कांग्रेस पार्टी इस अन्याय का विरोध करेगी और मांग करती है कि पुनः मनरेगा जैसी गारंटी अधिनियम को लागू किया जाए। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने किया। मनरेगा के विषय में अपने विचार व्यक्त करने वाले जिला अध्यक्ष संतोष कुमार धुरिया,जिला कोऑर्डिनेटर मनरेगा पूर्व जिलाध्यक्ष तुलसीदास लोधी,जिला महासचिव अरविंद द्विवेदी,जिला महासचिव एडवोकेट बलदेव प्रसाद,कोषाध्यक्ष देशराज रैकवार,जिला महासचिव शैलेंद्र विश्वकर्मा,नगर अध्यक्ष संतोष रैकवार,ब्लॉक अध्यक्ष हरिश्चंद्र राजपूत,पूर्व जिला महासचिव छक्की लाल राजपूत,पूर्व जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह राजपूत,कार्यक्रम में तीरथ सिंह यादव,जितेंद्र कुमार,मनोज कुमार,कामता प्रसाद, अनिरुद्ध विश्वकर्मा,बृजेश अहिरवार,जय सिंह साहू,काशीराम,हरगोविंद खुराना, वीरपाल,तुलसीदास,राजकुमार रैकवार,सरमन कुमार,महिपाल सिंह,संजय राजपूत,प्रवीण शंकर पाठक,कालीचरण,अवधेश महाराज सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित रहे।
