Home POLITICAL NEWS सदर विधायक ने किया कम्युनिटी सेंटर का भूमि पूजन

सदर विधायक ने किया कम्युनिटी सेंटर का भूमि पूजन

0

रिपोर्ट-श्रद्धांजलि नामदेव

कबरई/महोबा। कस्बा के झलकारी बाई नगर में कम्युनिटी सेंटर का सदर विधायक राकेश गोस्वामी द्वारा भूमि पूजन कर शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना से  कम्युनिटी सेंटर का निर्माण त्रिवेदी कंस्ट्रक्शन द्वारा कराया जायेगा।भूमिपूजन में पहुंचे सदर विधायक राकेश गोस्वामी ने बताया की कम्युनिटी सेंटर निर्माण से सभी वर्गों को लाभ मिलने वाला है आने वाले समय में गरीब वर्ग भी अपनी बच्चियों की शादी इन्हीं कम्युनिटी सेंटरों से कम दामों में धूमधाम से कर सकेंगे। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष राजकिशोरी कुशवाहा,प्रतिनिधि पूरनचंद्र कुशवाहा,दीपक कुशवाहा,अभिलाषा कुशवाहा,युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष यश गुरुदेव,रामबालक पाण्डेय,मयंक तिवारी,सभासद प्रेमचंद्र चौरसिया,प्रेमशंकर कुशवाहा,शेखर नामदेव सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version