Home Uncategorized समर्पित कार्यकर्ता और कुशव संगठनकर्ता थे पं.दीनदयाल उपाध्याय : विधान परिषद सदस्य

समर्पित कार्यकर्ता और कुशव संगठनकर्ता थे पं.दीनदयाल उपाध्याय : विधान परिषद सदस्य

0

पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यालय में हुआ कार्यक्रम आयोजित

महोबा
मुख्यालय स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में मंगलवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय की 57वीं पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया,कार्यक्रम में शिरकत करने पहुँचे भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य जितेंद्र सिंह सेंगर ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय राजनीति के उन महान विचारकों में से एक व्यक्तित्व थे, जिन्होंने सत्ता की जगह समाजसेवा को अपना उद्देश्य बनाया और वे एक राजनीतिक नेता के साथ – साथ एक महापुरुष भी थे, जिन्होंने राष्ट्रहित में अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।
श्री सेंगर ने कहा कि उपाध्याय जी वर्ष 1937 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े और डॉ हेडगेवार से प्रभावित होकर संगठन के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की । वे संगठन के एक समर्पित कार्यकर्ता, विचारक और कुशल संगठनकर्ता थे। उन्होंने 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और बाद में पार्टी के अध्यक्ष भी बने। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने कहा कि पार्टी आज पूरे देश में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के मार्गदर्शन में प्रत्येक अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुँचाने का कार्य कर रही है जिसके चलते देश की जनता भारतीय जनता पार्टी को आशीर्वाद दे रही है। जिला उपाध्यक्ष मयंत तिवारी ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय का मानना था कि भारत को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए सनातन संस्कृति के मूल्यों पर आधारित नीतियों को अपनाना चाहिए। उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान को सर्वोपरि रखते हुए अंत्योदय का सिद्धांत दिया, जिसका उद्देश्य गरीब और वंचित वर्ग तक विकास की रोशनी पहुंचाना था। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष रविंद्र महेंद्र, नगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा प्रशांत गुप्ता,जिला मंत्री दीपाली तिवारी,नगर महामंत्री राजेश चौरसिया, नगर मंत्री जागेश्वर चौरसिया,नगर उपाध्यक्ष दीपक राजौरे,अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष दिलीप जैन,जिला मीडिया प्रभारी सत्येंद्र प्रताप सहित दर्जनभर से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version