उपजिलाधिकारी के निर्देश पर गठित पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम को मिली सफलता
रिपोर्ट-अभिषेक कुमार
कुलपहाड़/महोबा। उपजिलाधिकारी डॉ प्रदीप कुमार के निर्देश पर राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अवैध खनन के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक जेसीबी सहित तीन ट्रैक्टर वाहनों को सीज किए जाने से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
बताया जाता है कि विकासखंड जैतपुर अंतर्गत थाना अजनर क्षेत्र स्थित भगोरा पहाड़िया में अवैध रूप से खनन किया जा रहा था। इसकी सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी कुलपहाड़ के निर्देश पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मौक़े पर पहुंचकर अवैध खनन करते हुए एक जेसीबी व तीन ट्रैक्टर वाहनों को बरामद कर सीज की कार्यवाही की गई है। इस संयुक्त टीम में नायब तहसीलदार पंकज गौतम, लेखपाल संदीप सिंह, राजस्व निरीक्षक श्यामलाल कुशवाहा, थाना अजनर प्रभारी सुभाष चन्द्र, उप निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार आदि शामिल रहे। राजस्व एवं पुलिस संयुक्त टीम की इस कार्यवाही से अवैध खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
