Home CRIME NEWS चोरी की घटना का खुलासा कर पुलिस ने दो आरोपियों को किया...

चोरी की घटना का खुलासा कर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

0

आरोपियों के कब्जे से बरामद की गई चोरी की सम्पत्ति

रिपोर्ट-इमामी खां

चरखारी/महोबा। पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह के निर्देशन में जनपद महोबा में आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी रोक व जनपदवासियों में सुरक्षित परिवेश की भावना जागृत किये जाने के उद्देश्य से जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक वन्दना सिंह व क्षेत्राधिकारी चरखारी दीपक दुबे के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष चरखारी प्रवीण कुमार सिंह द्वारा गठित उपनिरीक्षक भगवानदीन मय हमराह हेड कांस्टेबल दिनेश सिंह व कांस्टेबल श्यामू कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना चरखारी पर पंजीकृत मुकदमा धारा 303(2) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण अमित पुत्र कमलेश कुचवदिया उम्र लगभग 23 वर्ष निवासी मोहल्ला सिकन्दरपुरा चरखारी रोड कस्बा व थाना राठ जनपद हमीरपुर एवं धीरू पुत्र सन्तराम कुचवदिया उम्र लगभग 27 वर्ष निवासी मोहल्ला सिकन्दरपुरा नई बस्ती चरखारी रोड राठ कस्बा व थाना राठ जनपद हमीरपुर को कस्बा चरखारी के पास से गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से मुकदमा से सम्बन्धित चोरी गई समरसेविल सीरियल नं. बी.जी.-390 माडल नं. को बरामद किया गया। अभियुक्तगण की मोटरसाइकिल संख्या UP91-वाई-3107 के वैध कागजात न पाए जाने पर मोटरसाइकिल को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गई। आवश्यक कार्यवाही उपरान्त अभियुक्त गण को न्यायालय के समक्ष पेशी हेतु भेजा गया।

Exit mobile version