Home CRIME NEWS चोरी की घटना का खुलासा कर पुलिस ने आरोपी मामा-भांजे को किया...

चोरी की घटना का खुलासा कर पुलिस ने आरोपी मामा-भांजे को किया गिरफ्तार

0

आरोपियों के कब्जे से बरामद की गई 21 लाख रुपये से ज्यादा की नगदी

एसपी ने प्रेसवार्ता कर किया चोरी की वारदात का खुलासा

चोरी का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसपी प्रबल प्रताप सिंह ने किया 25 हजार रुपये पुरुस्कार देने का ऐलान

रिपोर्ट-इमामी खां

 महोबा। विगत दिवस बंसल ग्रुप के कैम्प कार्यालय से लाखों रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम देने के आरोप में पुलिस ने कैम्प कार्यालय में प्लम्बर का काम करने वाले आरोपी सहित दो चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी मामा-भांजे को गिरफ्तार कर कब्जे से 21 लाख रुपए से ज्यादा की नगदी बरामद कर दोनों को जेल भेज दिया है। हाइवे किनारे स्थित कैम्प कार्यालय से हुई चोरी की इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसपी ने ₹25000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। शहर कोतवाली क्षेत्र के कानपुर सागर राजमार्ग स्थित बंसल कंस्ट्रक्शन वर्क्स प्राइवेट लिमिटेड के कैम्प कार्यालय में विगत 4 जनवरी की रात में अज्ञात चोर गैस कटर से लॉकर को काटकर उसमें रखे 21 लाख रुपये से ज्यादा की नगदी चोरी कर फरार हो गए थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर मामले की गहनता से जाँच पड़ताल शुरू कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी थी। एसपी के निर्देश पर गठित स्वाट और शहर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर के बजरिया पुलिस चौकी के पीछे से घटना को अंजाम देने के आरोप में शहर कोतवाली क्षेत्र के चांदो गांव के रहने वाले आरोपी राममिलन रैकवार और मध्य प्रदेश के सीमावर्ती छतरपुर जिले के लवकुश नगर थानाक्षेत्र के इटवा गाँव के रहने वाले आरोपी दयाशंकर को गिरफ्तार कर कब्जे से 21 लाख 18 हजार रुपए से ज्यादा की नगदी बरामद करने में सफलता हासिल की है। चोरी के आरोप में पकड़े गए दोनों आरोपी मामा-भांजे हैं जिसमें दयाशंकर मामा और राममिलन भांजा है। घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसपी ने ₹25000 का इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि बंसल कॉन्ट्रक्शन के ऑफिस से चोरी की बारदात की गई थी। इस वारदात को बंसल कम्पनी के कैम्प कार्यालय में प्लम्बर का काम करने वाले दयाशंकर रैकवार द्वारा लॉकर को कटर से काट कर दिया गया था और दयाशंकर के पास से 10 लाख रुपये से ज्यादा की बरामदगी की गई जबकि दूसरा साथी जो रिश्ते में उसका मामा लगता है बाकी की रकम उसके पास से बरामद की गई है। इसमें काफ़ी रुपये जले और अधजले प्राप्त किये गए हैं गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है।

Exit mobile version