पीड़ित व्यापारियों ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार
रिपोर्ट-इमामी खां
महोबा। छोटे सर्राफा व्यापारियों के करोड़ो रूपये लेकर एक सर्राफा कारोबारी के फरार होने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। शातिर कारोबारी की ठगी के शिकार हुए पीड़ित व्यापारियों ने परेशान होकर कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। शहर के कस्बाथाई मोहल्ला निवासी पंकज सोनी शहर के मैन रोड इलाके में जे.पी.ज्वैलर्स के नाम से सोने-चांदी के जेवरातों की दुकान संचालित किये थे। आरोप है कि व्यापारी द्वारा दुकान संचालन के लिए कई सर्राफा व्यापारियों से सोने चांदी का सामान और रुपये उधार लिए थे लेकिन विगत दिनों घर में ताला लगाकर फरार हो गए। बताते चलें कि कस्वाथाई मुहाल निवासी पंकज सोनी ने जे.पी ज्वैलर्स नाम से दुकान खोली थी और सर्राफा दुकान में सोने-चांदी के जेवरात अन्य व्यापारियों से लेकर दुकान का संचालन कर रहे थे । आरोप है कि पंकज सोनी द्वारा व्यापारियों का पेमेंट नही दिया गया और घर-दुकान में ताला डालकर करोड़ो रूपये व्यापारियों का हड़प कर फरार हो गए। जब व्यापारियों द्वारा अपना रुपया पाने के लिए सम्पर्क किया गया तो वह ताला देखकर दंग रह गए । पीड़ित विनोद सोनी ने बताया कि हम मेन्युफेक्चरिंग का काम करते हैं शहर के सर्राफा बाजार में जे.पी.ज्वेलर्स नाम से दुकान संचालित करने वाले पंकज सोनी ने काम करवाया और चेक दी बोले दो-चार दिन में पैसा मिल जाएगा लेकिन इसी बीच वह घर और दुकान में ताला डाल कर फरार हो गए। यह लोग सिर्फ हमारा पैसा नही लेकर भागे बल्कि कई व्यापरियों का करोड़ो रूपये लेकर फरार हुए हैं। इसलिए हम लोगो ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस दौरान विनोद सोनी,अनीस जॉन,ऋषभ गुप्ता सहित दर्जनभर से ज्यादा पीड़ित मौजूद रहे।
