एसआईआर के दौरान जनपद में सूची से हटाए गए 85352 मतदाताओं के नाम
रिपोर्ट-इमामी खां
महोबा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने एसआईआर प्रकिया के बाद आज राजनैतिक दलों के साथ विधानसभा मतदाता सूची की ड्राफ्टिंग साझा कर प्रेसवार्ता की और बताया कि जिले में सम्पर्क न होने पर कुल 85352 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं जबकि जिले की दोनों विधानसभाओं में अब कुल 601607 मतदाता मौजूद हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी गजल भारद्वाज ने अपर जिला निर्वाचन अधिकारी की मौजूदगी में आज राजनैतिक दलों के साथ मतदाता सूची की ड्राफ्टिंग साझा कर प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने बताया कि जिले में कुल 601607 मतदाता आइडेंटिफाई किये गए हैं जिसमें चरखारी विधानसभा में 318206 मतदाता और महोबा सदर विधानसभा में 283401 मतदाता हैं। एसआईआर प्रक्रिया के बाद जारी की गई ड्राफ्टिंग में 85352 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से अलग किये गए हैं। जिसमें मृतकों की संख्या 14948 और 29828 मतदाता अनुपस्थित पाए गए जबकि 35474 मतदाताओं को शिफ्ट किया गया है और 4937 मतदाता डुप्लीकेट सहित 165 मतदाता अन्य श्रेणी में पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि एक माह के अंदर यानी 6 फरवरी 2026 तक इसमें क्लेम फ़ाइल किये जा सकते हैं और 27 फरवरी तक इसमें नोटिस केश चलेगा । और बताया कि जो युवक और युवतियां 18 साल के हो चुके हैं तो उनको फार्म भरना पड़ेगा और डॉक्यूमेंट जमा करने पड़ेंगे।
तहसीलदार की मौजूदगी में एसडीएम ने किया मतदाता सूची का प्रकाशन
कुलपहाड़। नगर के आदर्श पूर्व माध्यमिक विद्यालय कंपोजिट में उपजिलाधिकारी व तहसीलदार की मौजूदगी में अंतिम मतदाता सूचियों का प्रकाशन मतदाताओं के सामने रखा गया। इसके पूर्व तहसील भवन में एमएलसी चुनाव की अंतिम मतदाता सूची मतदाताओं के सामने पढ़कर सुनाई गई। जिसमें नगर कुलपहाड़ के समस्त बीएलओ मौजूद रहे।
भाग संख्या 306 के बीएलओ प्रेम नारायण, 308 के रामकिशोर, 311 के विमल कुमार, 313 के भूपेंद्र कुमार, 312 के राकेश कुमार सक्सेना मौजूद रहे। समस्त बीएलओ के सुपरवाइजर मलखान सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कुल मतदाता 4528 तथा निरस्त मतदाता 383 हैं। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी डॉ प्रदीप कुमार व तहसीलदार प्रमित सचान की मौजूदगी में समस्त बीएलओ ने अपनी-अपनी भाग संख्या की अंतिम मतदाता सूची मतदाताओं की मौजूदगी में पढ़कर सुनाई गई तथा जो मतदाता निरस्त हुए, उनकी मतदाता सूची विद्यालय भवन के बाहर चस्पा की गई। उप जिलाधिकारी डॉ प्रदीप कुमार ने कार्यक्रम में मौजूद समस्त मतदाताओं से कहा कि जिनके नाम मतदाता सूची में किसी कारण से छूट गए हैं, उन्हें संबन्धित बीएलओ के पास जाकर जरूरी कागज उपलब्ध कराकर अपना नाम सम्मिलित कर लें।
मतदाता सूची का प्रकाशन करते एसडीएम,तहसीलदार एवं बीएलओ
