मसीही समाज ने डीएम को पत्र देकर की पालिका द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य में रोक की माँग

    0

    पालिका द्वारा कराया जा रहा है निर्माण कार्य

    रिपोर्ट-इमामी खां

    महोबा। मुख्यालय के राठ चुंगी के पास स्थित मसीही समाज के लाल बंगला एवं काला बंगला के पास नगर पालिका द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य पर रोक लगाए जाने की मांग को लेकर समाज के लोगों द्वारा आज जिलाधिकारी को शिकायत पत्र सौंपा गया है। जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में मसीही समाज के लोगों ने बताया है कि अंग्रेजी शासन काल के दौरान 1895 में पहाड़िया पर लाल बंगला और काला बंगला का निर्माण कार्य कराया गया था तभी से समाज के लोग यहां पर रहते चले आ रहे हैं जबकि वर्ष 1970 से लेकर अब तक उक्त जमीन दरीबा मौजा में दर्ज है। बाबजूद इसके नगर पालिका द्वारा उक्त जमीन में बाउंड्री वाल का निर्माण कार्य करा कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है,जिससे समाज में आक्रोश व्याप्त है। शहर के राठ चुंगी स्थित चर्च के फादर अनुपम जॉन के नेतृत्व में पहुंचे मसीही समाज के लोगों द्वारा जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर नगर पालिका द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की मांग की गई है।

    Exit mobile version