तहसील समाधान दिवस में जनसुनवाई कर सुनी गईं फरियादियों की समस्यायें

    0

    रिपोर्ट-इखलाक अहमद

     कुलपहाड़/महोबा। उपजिलाधिकारी डॉ प्रदीप कुमार की अध्यक्षता व पुलिस क्षेत्राधिकारी रविकांत गोंड की मौजूदगी में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें 50 शिकायतों में 2 का मौके पर निस्तारण किया गया।
           तहसील समाधान दिवस में सबसे ज्यादा शिकायतें राजस्व विभाग व पुलिस विभाग से प्राप्त हुईं हैं। जिन्हें सम्बन्धित अधिकारियों को सौंपकर एक सप्ताह में निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। शिकायतकर्ता रमेश आदि बुधौरा ने सार्वजनिक कूप विपक्षी द्वारा जबरन निर्माण करने का आरोप लगाया है। माधुरी नायक शिक्षामित्र कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय खमा ने बीएलओ निर्वाचन के कार्य का मानदेय दिलाए जाने की मांग की है। विनीत राजपूत कुलपहाड़ ने चकरोड की पैमाइश करने की मांग की। प्रेमवती कुलपहाड़ ने शिकायत दी कि पति द्वारा बिजली बिल जमा करने के बाद भी विभाग द्वारा पुनः अधिक बिल भेज दिया है। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी प्रवेंद्र कुमार, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अमोल सिंह चौहान, पूर्ति निरीक्षक राजेश वर्मा सहित सर्किल के थानाध्यक्ष मौजूद रहे।

    Exit mobile version