रिपोर्ट-इखलाक अहमद
महोबा। जिलाधिकारी गजल भारद्वाज द्वारा विकास खण्ड चरखारी की ग्राम पंचायत कुरौरा डांग स्थित गो-आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कुल 85 गौवंश संरक्षित पाए गए।
जिलाधिकारी ने पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से गो-आश्रय स्थल का दौरा कर निरीक्षण करते रहें। आश्रय स्थल में पहले से ही चार सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, जो सोलर सिस्टम से संचालित हैं। ठंड के प्रकोप को देखते हुए, जिलाधिकारी ने गौवंशों के बचाव के लिए तत्काल अलाव जलाने, पर्याप्त मात्रा में भूसा और चारे की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण के समय बलराम कुमार मुख्य विकास अधिकारी,डॉ रंजन सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, उपजिलाधिकारी, चरखारी, विपिन गुप्ता, खंड विकास अधिकारी चरखारी, संबंधित पशु चिकित्सा अधिकारी, ग्राम प्रधान,ग्राम पंचायत अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
