Home CRIME NEWS थाना समाधान दिवस के अवसर पर एसपी ने की जनसुनवाई

थाना समाधान दिवस के अवसर पर एसपी ने की जनसुनवाई

0

आमजन की समस्याओं को सुन संबंधितों को दिए निराकरण के निर्देश

रिपोर्ट-अभिषेक कुमार

खरेला/महोबा। थाना समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोबा प्रबल प्रताप सिंह द्वारा थाना खरेला पहुँचकर क्षेत्र से आए फरियादियों की समस्याओं की जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई प्रभारी निरीक्षक थाना खरेला श्री नन्हेलाल सहित समस्त पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।
 जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा सभी को उनकी शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने मौके पर ही राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों का गठन कर प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि थाना समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य जनसामान्य की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनते हुए पारदर्शी, त्वरित एवं न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित करना है। इसी प्रकार क्षेत्राधिकारी नगर अरुण कुमार सिंह द्वारा थाना खन्ना में व क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ रविकान्त गोंड द्वारा थाना महोबकंठ में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में जनसुनवाई की गई तथा प्राप्त शिकायतों के निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा राजस्व विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर अपने-अपने थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों की जांच करते हुए संयुक्त टीमों द्वारा मौके पर जाकर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की गई। थाना समाधान दिवस के अंतर्गत जनपद में कुल 25 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 20 शिकायतें राजस्व से सम्बन्धित तथा 05 शिकायतें पुलिस से सम्बन्धित पाई गईं। इस दौरान मौके पर ही 04 शिकायतों का त्वरित गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया गया है तथा प्राप्त अन्य समस्त शिकायतों के समाधान/निस्तारण हेतु प्रभावी कार्यवाही प्रगति पर है।

Exit mobile version