रिपोर्ट-इमामी खां
महोबा। कृषि विभाग में संचालित प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फार इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेज्डियू (सी०आर०एम०) योजनान्तर्गत जिलाधिकारी,अपर जिलाधिकारी,उप कृषि निदेशक एवं जिला कृषि अधिकारी द्वारा प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य किसानो को फसल अवशेष न जलाने के प्रति जागरूक करना है। प्रचार वाहन जनपद के ग्रामों में जाकर किसानो को पराली प्रबन्धन के वैकल्पिक उपायों की जानकारी देगा। किसानो को धान की पराली, गन्ने की पत्तियों व अन्य फसल अवशेषों के वैज्ञानिक निस्तारण के तरीके प्रचार वाहन द्वारा बताये जायेगें, जिससे पर्यावरण प्रदूषण को रोका जा सकें, और मृदा की उर्वरता में वृद्धि हो सकें एवं खेतों में पाये जाने वाले लाभदायक कृमि जीवियों को बचाकर खेतों में कार्बनिक तत्वों की वृद्धि की जा सकें।
