चरखारी/महोबा। तहसील क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम ऐंचाना में विराट दंगल के साथ 8 दिवसीय ऐंचाना मेला महोत्सव का शुभारम्भ हो गया। बताया जाता है कि इस मेला का आयोजन चरखारी रियासत काल से होता चला आया है जो आज भी अनवरत जारी है। मेला शुभारम्भ के अवसर पर 28 दिसंबर को विशाल दंगल का आयोजन किया गया। यह मेला 4 जनवरी तक चलेगा। धार्मिक आस्था और लोक परंपराओं से जुड़ा यह मेला क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाए हुए है। इस मेले का आयोजन ग्राम प्रधान ऐंचाना दिनकर तिवारी के नेतृत्व में ग्राम एवं क्षेत्रवासियों के सहयोग से किया जाता है। दंगल का शुभारंभ हमीरपुर जिले के राठ नगर पालिका चेयरमैन श्रीनिवास बुधौलिया,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि हमीरपुर जितेंद्र मिश्रा,जिला पंचायत अध्यक्ष महोबा जेपी अनुरागी,ब्लॉक प्रमुख कबरई राजू सिंह, खरेला चेयरमैन संतोष सिंह,जिला संयोजक बजरंगदल महोबा विपिन भदौरिया आदि जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोगों सहित ग्राम एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
