परिजनों ने ससुरालीजनों पर लगाए प्रताड़ित करने के आरोप
शव पोस्टमार्टम को भेज मामले की हर पहलू से जाँच पड़ताल में जुटी पुलिस
रिपोर्ट-इमामी खां
महोबा। चरखारी थानाक्षेत्र अन्तर्गत ग्राम बम्होरी कला निवासी नवविवाहिता की इलाज के दौरान संदिग्ध परिस्तिथियों में मौत हो गई। विवाहिता की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुँचे परिजनों ने ससुरालीजनों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगा कार्यवाही करने की माँग की है। फिलहाल पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज मामले की हर पहलू से जाँच पड़ताल शुरू कर दी है। प्राप्त विवरण के अनुसार चरखारी थानाक्षेत्र अन्तर्गत ग्राम बम्होरी कला निवासी जीतेन्द्र की 30 वर्षीय पत्नी संगीता की सोमवार सुबह जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुँचे मृतका के बड़े भाई दिनेश ने ससुरालीजनों पर संगीता को प्रताड़ित करने का आरोप लगा कार्यवाही करने की माँग की है। फिलहाल पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है
डायरिया से पीड़ित थी मृतका : चिकित्सक
महोबा। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मृतका संगीता का इलाज करने वाले डॉक्टर यतीन्द्र पुरवार का कहना है कि आज तड़के सुबह संगीता के ससुर भगवास दास द्वारा उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था संगीता डायरिया से पीड़ित लग रही थी जिसका उपचार किया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
