Home CRIME NEWS संदिग्ध परिस्तिथियों में खेतों में पड़े मिले दर्जनों पक्षी

संदिग्ध परिस्तिथियों में खेतों में पड़े मिले दर्जनों पक्षी

0

रिपोर्ट-इमामी खां

महोबा। संदिग्ध परिस्थितियों में खेतों में पक्षियों के शव पड़े मिलने से हड़कम्प मच गया । आशंका जताई जा रही है कि शिकारियों द्वारा पक्षियों का शिकार करने के लिए दवा डाली गई थी जिसके कारण बड़ी संख्या में पक्षियों की मौत हो गई जिसमें विलुप्त होते जा रहे बाज की भी मौत हो गई है । स्थानीय ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करके जिलाधिकारी से मामले की जांच कराकर कार्यवाही की मांग की है। दरअसल सर्दियों के मौसम महोबा जिले के ग्रामीण क्षेत्र में विदेशी मेहमान प्रवासी पक्षी बड़ी संख्या में आते हैं और उनके शिकार के लिए शिकारी तरह-तरह के दांव अपनाते हैं। पनवाडी थाना क्षेत्र के भुजपुरा गांव के खेतों में आज दर्जनों पक्षियों की संदिग्ध अवस्था में मौत हो जाने का मामला जब ग्रामीणों को पता चला तो उन्होंने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया । इन मृत पक्षियों में विलुप्त होती जा रही प्रजाति बाज भी शामिल है जिसे देखकर ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुँच गया और जिलाधिकारी से दोषियो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है । ग्रामीणों का कहना है कि शिकारियों द्वारा चिड़ियों को मारने वाली दवा डाली जाती है और शिकार करने के बाद जो खाने लायक पक्षी हैं शिकारी उन्हें खा लेते हैं और जो नही खाने लायक होती है वह पड़ी रहती हैं। यह शिकारी बहुत ही शातिर किस्म के हैं रात में आकर दवा डाल देते हैं जिनका पता ही नही चलता इसलिए हम लोग आज जिलाधिकारी को पत्र देकर आरोपियो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग कर रहे है।

Exit mobile version