संस्थापक की जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित कर किया गया कलमकारों का सम्मान

    0

    रिपोर्ट-इखलाक अहमद

    कुलपहाड़/महोबा । ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक स्वर्गीय श्री बालेश्वर लाल जी की जयंती समारोह रघुनाथ धाम मेला मैदान जैतपुर में आयोजित किया गया। इस पर सदस्यता अभियान में सहभागिता की भूमिका निभाने वाले पांच ग्रामीण पत्रकारों को संगठन के द्वारा सम्मानित किया गया इस दौरान पत्रकारों ने बालेश्वर जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए संगठन के प्रति निष्ठा पूर्वक कार्य करने पर जोर दिया गया। विकासखंड जैतपुर  रघुनाथ धाम मेला मैदान में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक स्व  बालेश्वर लाल जी की जयंती समारोह आयोजित किया गया।  इस कार्यक्रम में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की सदस्य के लिए भागीदारी निभाने वाले पांच ग्रामीण पत्रकार इलयास अहमद कुलपहाड़, चांद बाबू पनवाड़ी, इफतखार अली महोबा, विनायक लक्षकार चरखारी, हरी सिंह जैतपुर को संगठन के पदाधिकारियो द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया और जनपद की तीनों तहसीलों एवं जनपद महोबा की नई कार्यकारिणी के गठन की आधिकारिक घोषणा भी की गई। नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष देवेंद्र अरजरिया द्वारा कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा की । पत्रकारों ने जिलाध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया।  इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष मोहम्मद यूनुस खान ,विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष जमाल अहमद कादरी,  इखलाक अहमद , बी  डी बंसल, जिला अध्यक्ष देवेंद्र नजरिया, हरि सिंह वर्मा ,अनिल सेन आदि पत्रकारों ने श्री बालेश्वर लाल जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का आह्वान किया । इस अवसर पर अशोक अग्रवाल ,शहंशाह अहमद ,मुजीब खान, हरि सिंह राजपूत ,चांद बाबू मंसूरी ,देवेंद्र अग्रवाल ,अरविंद अग्रवाल, इलियास अहमद ,रामगोपाल अग्रवाल ,अजय अग्रवाल, रामराज सोनी ,इफ्तिखार अहमद ,तौसीफ खान ,धर्मेंद्र कुमार ,हनुमान शुक्ला ,फैजान अली ,महेंद्र सोनी ,किशुन सोनी, सुरेंद्र निराला,अभिषेक कुमार, तीरथ सिंह, अरबाज हाशमी, अनिल तिवारी दिलीप निगम राकेश पटेरिया, राजू पटेरिया,रामबाबू वर्मा आदि सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण पत्रकार मौजूद रहे।

    Exit mobile version