नगर पंचायत अध्यक्ष सहित अधिकारीयों ने नगर वासियों को दी नए वर्ष की बधाई
रिपोर्ट-इखलाक अहमद
कुलपहाड़/महोबा। नगर में नए वर्ष का समारोह अनोखे अंदाज में मनाया गया। अर्ध रात्रि में बस स्टैंड पर नगर पंचायत अध्यक्ष, समाजसेवियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने रोड लाइट का उद्घाटन कर जश्न मनाया एवं एक दूसरे को 2026 की बधाइयां दी और मिठाई खिलाकर हैप्पी न्यू ईयर बोला।
नगर पंचायत कुलपहाड़ द्वारा बस्ती से निकले राष्ट्रीय राजमार्ग की डिवाइडर पर 65 खभों की स्ट्रीट लाइट लगाई गई है, जिसमें दोनों ओर लाइटिंग एवं खंभों में तिरंगा लाइट लगाई गई। इसके अलावा वैभवशाली कुलपहाड़ लिखे ग्लो साइन बोर्ड भी लगाए गए। जिसका उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष वैभव अरजरिया, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ कमलेश सक्सेना, उप जिलाधिकारी डॉ प्रदीप कुमार एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी रविकांत गौंड द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। सुगिरा निकास से लेकर लाड़पुर निकास तक समूचे बस्ती में कुलपहाड़ नगर की सड़क जगमगा गई है। इसको देखकर लोगों द्वारा बेहद खुशी जाहिर की जा रही है।
