Home CRIME NEWS सीओ ने किया सिद्धेश्वर बाबा मेले की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण

सीओ ने किया सिद्धेश्वर बाबा मेले की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण

0

सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर दिए जरुरी दिशा-निर्देश

रिपोर्ट-इखलाक अहमद

महोबकंठ/महोबा। क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ रविकांत गोंड द्वारा थाना महोबकंठ अंतर्गत सिद्धेश्वर बाबा मंदिर क्षेत्र में दिनांक 14 जनवरी से 22 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाले मेला, स्नान, दर्शन एवं पूजा-पाठ के दृष्टिगत स्थलीय भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया।
क्षेत्राधिकारी द्वारा मेले की सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित संचालन को ध्यान में रखते हुए दुकानों का नियमानुसार व्यवस्थापन, सीसीटीवी कैमरे, पुलिस सहायता केंद्र, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, पार्किंग व्यवस्था, अग्निशमन व्यवस्था तथा एम्बुलेंस/स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में गहनतापूर्वक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ ने निर्देशित किया कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि रहे, भीड़ प्रबंधन प्रभावी ढंग से किया जाए तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु सभी व्यवस्थाएं पूर्व से सुनिश्चित की जाएं। संबंधित अधिकारियों एवं आयोजकों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए समय से समस्त तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी महोबकंठ वरिष्ठ उपनिरीक्षक कन्हैया लाल,प्रभारी फायर सर्विस महोबा महेन्द्र सिंह सहित मेला आयोजकगण एवं अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version