रिपोर्ट-इखलाक अहमद
कुलपहाड़/महोबा। पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक वन्दना सिंह के निर्देशन में जनपद में अवैध जुआ एवं सट्टा की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में जनपद की थाना कुलपहाड़ पुलिस द्वारा बुधवार देर शाम अवैध जुआ के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई है। क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ रविकान्त गौंड के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कुलपहाड़ विनोद कुमार सिंह द्वारा गठित पुलिस टीम उपनिरीक्षक सुरेश पटेल मय हमराह उपनिरीक्षक मोहम्मद शोएब,कांस्टेबल धीरज कनौजिया व कांस्टेबल विवेक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थानाक्षेत्र अन्तर्गत सार्वजनिक स्थान बाघ विराजन मन्दिर पहाड़ के नीचे विधुत पोल की रोशनी मे हार-जीत की बाजी लगाकर जुआं खेलते हुए अभियुक्तगण घनश्याम पुत्र महादेव यादव उम्र 26 वर्ष,धर्मेन्द्र सैनी पुत्र राजू उम्र 25 वर्ष,अरविन्द अनुरागी पुत्र मुन्नालाल उम्र 29 वर्ष समस्त निवासीगण मोहल्ला टौरियापुरा कस्बा कुलपहाड को गिरफ्तार किया है। इस दौरान अभियुक्तगणों के कब्जे से मालफड़ 1760 रुपये व 52 अदद तास के पत्ते जामातलाशी 670 रुपये (कुल 2430 रुपये) की बरामदगी की गयी है। बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना कुलपहाड़ पर धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही सम्पादित की गई है।
