Home CRIME NEWS तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

0

रिपोर्ट-इमामी खां

श्रीनगर/महोबा। पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह के निर्देशन में जनपद में अवैध शस्त्र व कारतूस की बिक्री एवं परिवहन की रोकथाम तथा ऐसे अपराधों में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक वन्दना सिंह व क्षेत्राधिकारी चरखारी दीपक दुबे के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष श्रीनगर जयचन्द्र सिंह द्वारा गठित उपनिरीक्षक दिनेश कुमार सिंह मय हमराह उपनिरीक्षक कन्हैयालाल पटेल व कांस्टेबल शुभम यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त कृष्णा राजपूत उर्फ चुनटा पुत्र सुरेन्द्र राजपूत उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम सिजवाहा के कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर व दो जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद करते हुए ग्राम कैमाहा के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध थाना श्रीनगर पर मुकदमा धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। आवश्यक कार्यवाही उपरान्त अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेशी हेतु भेजा गया।

Exit mobile version